अंजुमन प्रकाशन के नए उपक्रम रेडग्रैब बुक्स से प्रकाशित ‘नज़्म प्रसंग’ इकतीस शाइरों के नज़्मों का संकलन है जिसे डॉ दीपक रूहानी ने संपादित किया है. भारत और पाकिस्तान के शाइरों की नज़्मों के इस संकलन से नज़्म की वर्तमान स्थिति और भाव-प्रभाव की बानगी मिल सकेगी। यह किताब ‘विधा प्रसंग संकलन शृंखला’ (आठ किताबों का पहला सेट) का हिस्सा है. इस सेट में नौ विधाओं पर केन्द्रित आठ पुस्तकें प्रकाशित की गयी हैं जिनको नौ संपादकों ने संपादित किया है.