‘नीली गली बारिश और आल्हा’ की कोई कहानी आपको अपनी अँगुली पकड़ बस्तर ले जाएगी जहाँ देवी-देवताओं को सज़ा दी जाती है; तो कोई जीवन की कुछ समस्याओं से रूबरू कराएगी जिन्हें अभी ढंग से समस्या माना ही नहीं गया है। इन कहानियों के पात्र महिला या पुरुष होने से पहले एक इंसान हैं जो प्रायः जिजीविषा को अपनी साँसों में बसाए होते हैं।