यह पुस्तक चम्पारण के किसानों की शोषण त्याग तपस्या बलिदान और जीत का एक ऐतिहासिक दास्तवेज है। इसको तैयार करने में अनेक संदर्भ ग्रंथों शोध पुस्तकों शोधकर्ताओं बुजुर्ग लोगों आन्दोलनकारियों के परिजनों प्रभावित स्थलों तथा अन्य स्रोतों का सहारा लिया गया है। इस पुस्तक में अंग्रेजी शासन काल में चम्पारण के किसान मजदूरों के तत्कालीन हालात का वर्णन है।