जब वह नाओको को पसन्द बीटल्स का गाना सुनता है तो तोरू वातानबे अपनी पहली प्रेमिका नाओको को याद करता है जो उसके सबसे अच्छे दोस्त किज़ुकी की गर्लफ़्रेन्ड थी। तुरन्त ही वह लगभग बीस साल पीछे टोक्यो में अपने छात्रजीवन के दिनों में लौट जाता है - एक ऐसी दुनिया में जहाँ अस्थिर दोस्ती अनौपचारिक शारीरिक सम्बन्ध जुनून क्षति और चाहत सभी कुछ है। उसी समय एक बेपरवाह और निडर लड़की मिदोरी आती है और उसे अतीत और भविष्य के बीच चुनाव करना पड़ता है।