तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नेशनल कॉउन्सिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग NCVT एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि यह प्रशिक्षुओं के लिए पाठ्यक्रम पर निधारित ऑल इण्डिया ट्रेड टेस्ट आयोजित करने के साथ ही उन्हें राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण- पत्र द्वारा भी प्रमाणित करता है। NCVT द्वारा ही विविध ट्रेडों के पाठ्यक्रम में निरन्तर बदलाव किए जाते हैं जिससे की प्रशिक्षुओं को अपने-अपने क्षेत्र में लगभग पूर्ण विशेषज्ञ बनाया जा सके। ट्रेड थ्योरी के अतिरिक्त प्रशिक्षुओं के पाठ्यक्रम में ट्रेड प्रैक्टिकल भी सम्मिलित किए गए हैं क्योंकि प्रैक्टिकल ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा प्रशिक्षुओं में अवधारणाओं की सटीक समझ एवं कौशल का विकास किया जा सकता है।अरिहन्त प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'मशीनिस्ट प्रैक्टिकल' इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यह पुस्तक निम्मी पैटर्न एवं DGET और NCVT के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार की गई है। प्रस्तुत पुस्तक में पाठ्यक्रम के अनुसार अभ्यास हेतु प्रैक्टिकल निहित है। इस पुस्तक का उद्देश्य प्रैक्टिकल सम्बन्धी पाठ्यक्रम के दृष्टिकोण को व्यक्त करने के साथ-साथ प्रशिक्षुओं को कार्यशाला में प्रैक्टिकल करने के लिए उपयुक्त मार्गदर्शन प्रदान करना भी है।इस पुस्तक के प्रत्येक प्रैक्टिकल में आवश्यक उपकरण एवं सामग्री तथा सम्पूर्ण कार्यविधि को विभिन्न चरणों में सटीक एवं स्पष्ट चित्रों सहित दर्शाया गया है जिससे की विषयक् जटिलता को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सके। यही कुछ विशेषताएँ इस पुस्तक को अन्य पुस्तकों से अलग एवं सर्वश्रेष्ठ बनाती हैं।अतः इन सभी विशेषताओं के आधार पर यह कहा जा सकता है कि यह पुस्तक वास्तव में प्रशिक्षुओं के लिए सफलता प्राप्त करने के लिए अति उपयोगी सिद्ध होगी।