*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
नार्वे के उत्तर में… जहां बर्फ़ के बीच कैम्पिंग कर रहे डेविड की गोद में एक आदमी हार्ट अटैक का शिकार हो कर मर जाता है— और पीछे छोड़ जाता है एक चाबी और दो शब्द… ओरका केरास्टा! अब यह उसकी ज़िम्मेदारी थी कि वह मृतक के जायज़ वारिस तक उसकी यह छोड़ी हुई चीज़ें पहुंचाए— जो उनके लिये काफ़ी अहम हो सकती थीं।लेकिन यह वारिस जो भी थे वे ट्रोम्सो में नहीं बल्कि ओस्लो में थे और जहां पहुंच कर उसके लिये यह तय कर पाना मुश्किल हो जाता है कि मृतक मोर्टेन सोल्हेम के उस ‘छोड़े हुए’ का जायज़ हक़दार था कौन? एक तरफ़ थी मोर्टेन की बीवी जो उससे नफ़रत करती थी और वह मेंटली चैलेंज्ड बेटा जो किसी विरासत को संभालने के लायक नहीं था।और दूसरी तरफ़ थे एक के बाद एक कर के सामने आये वे आठ लोग जो ख़ुद को मोर्टेन का मैनेजर और पार्टनर बताते थे और उसकी विरासत का दावा करते थे— लेकिन वे आपस में एक दूसरे के दुश्मन थे और एक दूसरे को ख़त्म कर देना चाहते थे… और जब सही वारिस चुनने की जद्दोजहद में डेविड उस चाबी और उन दो शब्दों के राज़ तक पहुंचता है तो सामने आता है एक घिनौना सच!