ओस पसीना बारिश फूल'' युवा कवि मिथिलेश कुमार राय का पहला कविता संकलन है। यह कृति लोकोदय नवलेखन से सम्मानित है। उसी सम्मान के तहत इसे प्रकाशित किया गया है। आम जीवन की खुरदरी दुनिया को जिस आत्मीयता से मिथिलेश की कविताएँ हम सबसे मिलाती हैं वह उनकी अलग पहचान बनाती है। आभासी माध्यम के सहारे भी हम सब इस युवा कवि को पढ़ते रहे हैं। अब एक संकलन के जरिए उनकी कविताओं के तमाम शेड्स देखने-पहचानने को मिलेंगे। - आशीष सिंह