इस संग्रह में प्रेम विज की कविताएँ हमारा परिचय प्रेम विज के नए स्वरूप से करवाती हैं। प्रेम विज व्यंग्य लेखक के रूप में भी प्रतिष्ठित हैं और उन्होंने इन कविताओं में अपनी उसी प्रतिभा का भरपूर उपयोग किया है। कुल मिलाकर हम इन कविताओं से जीवन की वास्तविक स्थितियों से बहुत मजेदार अंदाज से परिचित होते हैं और जीवन को एक नए ढंग से जीने का अंदाज सीखते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपको प्रेम विज की कविताओं का यह संकलन पसंद आएगा और आप उनकी कविताओं का आनंद लेंगे। संकलन पर आपकी खट्टी-मीठी प्रतिक्रियाओं की हमें प्रतीक्षा रहेगी।--आचार्य राजेश कुमार