पैसा बोलता है यह पुस्तक लिखने के पीछे मेरा एकमात्र उद्देश्य दुनिया के करोड़ो लोगो को आर्थिक स्वतंत्रता दिलाना और उनके जीवन में सुख शांति समृद्धि लाना है । इस किताब के माध्यम से आप व्यवसाय और निवेश की दुनिया को एक नए नजरिये से देखेंगे । यह किताब आपके जीवन में परिवर्तन लाएगीए जीवन के हर पड़ाव पर निर्णय लेने में भी मदद करेगी फिर चाहे वो व्यवसाय होए निवेश हो या फिर व्यक्तिगत जीवन से जुडी कोई समस्या हो । इस किताब में मैंने श्याम नाम के एक काल्पनिक पात्र के जीवन में पैसो और व्यवसाय से जुडी समस्याओ के बारे में लिखा है । श्याम के जीवन में पैसे ने किस तरह काम कियाए उसे किन कठिनाईयों का सामना करना पड़ाए इसका पूर्ण विश्लेषण दिया हुआ है । ये किताब पढ़ने के बाद व्यक्ति आर्थिक स्वतंत्रता के साथ खुशहाल जीवन बिता सकता है ।