पंछी गीत गाता में एक खास तरह की बेतकल्लुफी और खुलापन है लेकिन अक्सर इस खुलेपन के साथ जो फूहड़पन उग जाता है वो इनमें नहीं है। यह रचना शैली बड़ी गहराई तक भेदने वाली है। ये एक रचनात्मक कविता-संग्रह है तथा सामाजिक मुद्दों पर बात करने के लिए भी इन्होंने कविताओं का इस्तेमाल किया है। हिंदी के प्रति उनका लगाव बचपन से रहा। ये हिंदी कविताओं के प्रेमियों के लिये एक तोहफा है जो लफ़्ज़ों के पार है।