अपनी बेस्ट फ्रेंड सिमरन निसार का अचानक हुआ कत्ल डिंपल मल्होत्रा के लिए एक गहरा सदमा साबित हुआ और उसकी गैर-मौजूदगी में वो खुद को बिल्कुल अलग-थलग और तन्हा महसूस करने लगी। इससे पहले कि वो बिखर जाती रुक्सार के रूप में उसे एक अच्छी सहेली और राहुल के रूप एक सच्चा हमदर्द मिला जो सिमरन के कत्ल की तफ्तीश कर रहा था। केस की जटिलता और उसमें डूबे राहुल की बेबसी डिंपल से देखी नहीं गयी और उसने गुप्त रूप से एक पहली में तब्दील हुए उस केस को सुलझाना शुरू कर दिया। उसने सोचा ही नहीं था कि उसकी तलाश एक खून से भरी फनल तक जाकर खत्म होगी जो संगमरमर की एक अद्भुत कृति के अन्दर बनी हुई थी। जिन्दा जमीन में दफन कर दी गयी एक बदनसीब लड़की की कब्र पर बनी वो संगमरमर की कृति अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए थी। ऐसी अफवाहें थी कि प्यास से तड़पते हुए बेजान हुई उस मासूम लड़की की आत्मा विसरासर नाम के उस गाँव में भटकती हुई नजर आती थी जो हर उस इंसान का कत्ल कर देती जो भी उस फनल के करीब बने कुंए का पानी पीने की गुस्ताखी करता! पर क्या सच में उस आत्मा ने सिमरन का कत्ल किया था या फिर उससे भी कहीं ज्यादा बेरहम जिन्दगी उसे निगल गयी थी??
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.