यह किताब दो महत्वपूर्ण विषयों पर केन्द्रित है। प्रथम बच्चों के विरुद्ध होने लैंगिक अपराधों के संबंध में विविध प्रावधानों प्रक्रिया और उनके अनुपालन के लिए अनिवार्य शर्तों के विषय में पुलिस चिकित्सक समुदाय अभियोजन और अन्य सम्बद्ध कर्ताओं को एक रेडी रेकनर उपलब्ध करवाया जाए तथा द्वितीय अन्वेषण और विचारक के लिए एक संछिप्त मार्गदर्शिका भी उपलब्ध कराई जाए। बालकों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों संबंधी विधि एवं प्रक्रिया को समझने में यह किताब बहुत उपयोगी है। लेखक के बारे में 1. पुरुषोत्तम शर्मा महानिदेशक/संचालक लोक-अभियोजन म.प्र. के पद पर आसीन है। इन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं जैसे ट्रांसनेशनल ओर्गेनाइज्ड क्राइम कम्यूनिटी पुलिसिंग इन रीवा और फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक्सक्रेडल टू कोफिन। 2. सीमा शर्मा सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के पद में रतलाम म.प्र. में पदस्थ हैं। मध्यप्रदेश में विचाराधीन पोक्सो एक्ट के समस्त प्रकरणों के लिए विभाग के द्वारा इन्हें राज्य समन्वयक बनाया गया है। सुश्री शर्मा जी ने 2019 में पुलिस अनुसंधान एवं अभियोजन नमक पुस्तक लेख की है।