यह पुस्तक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रख कर लिखी गई है आप सब को विदित है कि कोई भी प्रतियोगी परीक्षा इतिहास के बिना अधूरी ही मानी जाती है और जब इतिहास के प्रश्न सामने आते हैं तो दिमाग की अच्छी खासी कसरत भी होने लगती है लेकिन इस पुस्तक से आप को भरपूर सहायता मिलेगी। इस पुस्तक के हर एक भाग में प्रत्येक चेप्टर पर अनेक प्रश्न तैयार किए गए हैं जो प्रतियोगी छात्र छात्राओं को जानकारी के नए आयाम देंगे। इस पुस्तक को तैयार करने में अनेक विश्वसनीय और प्रामाणिक पुस्तकों का सहारा लिया गया है और उम्मीद है कि इस पुस्तक के पठन के बाद प्रतियोगी छात्र छात्राओं को प्रश्नों की तलाश खत्म होगी।