प्रकृति से मानव का अटूट रिश्ता है। मानव को इसके प्रति जागरूक होने की बहुत ही आवश्यकता है। हम तकनीकी के इस दौर में पर्यावरण को भूलते हुए अपनी सुविधा विलास में लिप्त होते जा रहे हैं। प्रकृति के प्रति जागरूक करते हुए कविताओं के माध्यम से मानव को प्रकृति के महत्व को पुनः याद कराने की कोशिश की गयी है।प्रकृति की छाँव निराली पुस्तक में पर्यावरण प्रदूषण एवं जीवनदायनी प्रकृति की निराली छवि जीवन्त की गयी है। आनंदित कर देने वाली कविताएं प्रकृति के प्रति सीख देने में जागरूक करने में एवं उसके महत्व से मानव और प्रकृति के बीच बंधन मजबूत कर देती है।