शून्य अनंत है...जन्म से पहले और अवसान के बाद. इस शून्य से जुड़ा है समय... और समय से जुड़ा है प्रारब्ध। प्रारब्ध का अर्थ होता है भाग्य। शून्य समय और प्रारब्ध तीनों दिखायी नहीं देते हैं। इन्हे केवल आभास किया जा सकता है। यह सभी तत्व सृष्टि में अदृश्य हैं किन्तु बहुत प्रबल हैं।