किसी भी विषय का ज्ञान पढ़ने वाले को ना केवल उस विषय में पारंगत करता है साथ ही जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में स्वयं को जोड़ने के लिए तैयार करता है। कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में कितने ही प्रतिष्ठित और प्रशासनिक क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त कर ले परंतु समाज का विधिवत ज्ञान उसे अपने क्षेत्र में और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगा। यह ज्ञान एक विधिवत पाठ्यक्रम के रूप में स्नातक स्तर से प्रारंभ होता है जो धीरे-धीरे विशेषीकृत होता है; अतः अपने प्रारंभिक स्तर पर विषय को समझने के लिए विषय सामग्री को सरल एवं बोधगम्य बनाने का प्रयास लेखकों के द्वारा किया गया है।