स्त्री व्यथा पर एक स्त्री द्वारा लिखा गया ख़ूबसूरत काव्य संग्रह। एक स्त्री के मन में उठने वाली भावनाओं की बहुत ख़ूबसूरती से सरल और सुंदर शब्दों में ऐसी अभिव्यंजना की गयी है जो पाठक के ह्रदय को गहराई तक छू लेती है। साथ ही हर रोज़ लुटती अस्मतें और बर्बरता का महीन काव्य चित्रण इस पुस्तक में किया गया है। साथ ही देश के लिए मर-मिटने वाले जवानों के लिए भी लिखा गया है। -- पानीपत हरियाणा में रह रहीं युवा हिन्दी लेखिका रजनी तनेजा का जन्मस्थान मेरठ उत्तर प्रदेश है। इन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ (रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज मेरठ) से स्नातक एवं परास्नातक की दोहरी डिग्री (MA English and MA Hindi) प्राप्त की है। तत्पश्चात् दिल्ली से नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग (N.T.T) की शिक्षा भी हासिल की है। बाद में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर एप्लीकेशन में परास्नातक डिप्लोमा (PGDCA - Post graduate diploma in computer applications) की शिक्षा भी हासिल कर चुकी हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक की शिक्षा शान्ता स्मारक गर्ल्स इंटर कॉलेज मेरठ से पूरी की थी। विवाहोपरान्त करनाल हरियाणा और फिर पानीपत हरियाणा में आ बसीं।