About the Bookप्रेम तो अपने अपने में सम्पूर्ण एक विशाल वृहद शब्दकोष है । जिसके कई रंग कई भाव होते हैं । प्रेम जीवन को श्रृंगार देता है अपने सौन्दर्य के प्रति सजग करता है । प्रेम जीवन को नकारात्मकता से दूर कर सकारात्मकता देता है एक ख़ुशी एक उमंग देता है । प्रेम में निगाहों से बोलने में हाँ से स्वीकार करने से आता है । प्रेम समय और सम्मान देता है प्रेम रिश्तों का आदर करना सिखाता है जीवन के प्रति व्यवस्थित होना सिखाता है प्रेम धड़कनों का संगीत है एक मीठी सी छुअन है प्रेम आपसी समझ का परिचायक है समर्पण है विश्वास है प्रेम प्रतीक्षा है बिना कुछ कहे प्रतिदान है व्यक्तित्व के बदलने का कारण है प्रेम ईश्वरीय उपहार है ।