प्रायः सभी के जीवन में कोई न कोई घटना ऐसी घटती है जिस पर विश्वास करना कठिन होता है। रहस्य का अद्भुत लोक ऐसा है जो रोमांचित भी करता है और स्तब्ध भी। आश्चर्य के साथ साथ कभी भय भी प्रदान करता है। प्रस्तुत संकलन में मुझ जैसे सामान्य नागरिक के अनुभव हैं जो ब्रह्मांडीय सत्ताओं के विषय में इंगित करते हैं। इनमें से अधिकतर पराविज्ञान को सिद्ध करते हैं।---हरीश नवल