श्री मुख्तार अब्बास नक़वी भारतीय संस्कृति साहित्य एवं सियासत के संगम का ऐसा व्यक्तित्व हैं जिन्होंने तमाम व्यस्तताओं के बावजूद साहित्य एवं लेखन से अपने को जोड़ कर रखा है। सादगी मिलनसार एवं संस्कारी व्यक्तित्व के धनी श्री मुख्तार अब्बास नक़वी समय-समय पर अपनी धारदार लेखनी से देश-दुनिया के रोमांचक सामाजिक सरोकार के अनछुए पहलुओं को अपनी रचनाओं की सुन्दर माला में पिरोकर पाठकों के सामने लाते रहे हैं। उपन्यास 'राज-लीला' लेखक की अद्भुत रचना है आप के सामने उनका यह नया उपन्यास प्रस्तुत है।