राममंदिर चालीसा एक चौपाईबद्ध रचना है जिसमें अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मस्थान रक्षार्थ रामजन्म भूमि की मुक्ति राममंदिर निर्माण के संघर्षों संकल्पों और बलिदानों का क्रमबद्ध वर्णन है। राममंदिर से संबंधित पौराणिक सांस्कृतिक ऐतिहासिक सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि और संदर्भों को आधार मानकर सृजन किया गया है। माननीय उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के दौरान आये तथ्यों को संज्ञान में रखते हुए राममंदिर पुनरुद्धार के 500 सालों के संघर्ष के घटनाक्रमों को सत्यनिष्ठ और वस्तुपरक रूप से चौपाइयों में समाहित करने का प्रयास किया गया है। करोड़ों देशवासियों की आस्था जनभावना भारत के आत्मगौरव और सांस्कृतिक उद्गमबिंदु सदृश विषय पर कविकर्म का एक अतिलघु प्रयास है। वर्तमान समय में करोड़ों लोगों की जनभावनाओं और देश-काल-परिस्थिति और सामाजिक सौहार्द और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का अनुसरण करते हुए एक मर्यादित रूप में सृजन करने का हरसंभव प्रयास किया गया है और नये राममंदिर निर्माण के पश्चात रामराज्य की कामना की है।