5 अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 तक रवि प्रकाश ने सार्वजनिक रूप से संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ किया। इसी की दैनिक समीक्षा का संग्रह रामचरितमानस-दर्शन है। इसमें एक ओर रामचरितमानस की चौपाइयों और विविध प्रसंगों की दार्शनिक चेतना का सारगर्भित विश्लेषण है तो दूसरी ओर 'संपूर्ण रामचरितमानस पाठ' की मंगलमय स्मृतियों का आह्लाद भी है।