व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक है *रिच डैड पुअर डैड*। यह पुस्तक एक मिथक को तोड़ती है कि अमीर बनने के लिए अधिक कमाना आवश्यक है, खासकर ऐसी दुनिया में जहां तकनीक, रोबोट, और एक वैश्विक अर्थव्यवस्था से नियम बदल रहे हैं। यह सिखाती है कि क्यों भविष्य के लिए भारी-भरकम वेतन पाने के बजाय संपत्ति हासिल करना और बनाना आवश्यक हो सकता है, और वे कौन से टैक्स के लाभ हैं जो निवेशक और व्यवसाय मालिक प्राप्त करते हैं।
यह पुस्तक इस विश्वास को चुनौती देती है कि आपका घर एक संपत्ति है, जिसे लाखों लोगों ने पहली बार तब जाना जब हाउसिंग से जुड़ी मान्यताएं टूट गईं और सब-प्राइम मोर्गेज की विफलता से परेशानी होने लगी। यह हमें बताती है कि पैसे के बारे में हमारे बच्चों को सिखाने के लिए क्यों स्कूल के भरोसे नहीं बैठना चाहिए, और यह महत्त्वपूर्ण जीवन कौशल पहले से कहीं अधिक महत्त्व रखता है।
इस पुस्तक में बताया गया है कि अपने बच्चों को पैसे के बारे में क्या सिखाना चाहिए, ताकि वे आज की दुनिया की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार हो जाएं और उस समृद्धि को हासिल कर सकें जिसके वे हकदार हैं। *यू एस ए टुडे* ने कहा है, "रिच डैड पुअर डैड हर उस व्यक्ति के लिए एक शुरुआत की तरह है जो अपने वित्तीय भविष्य पर नियंत्रण चाहता है"।
*रिच डैड पुअर डैड* पुस्तक अध्ययन *रिच डैड फिलॉसफी* का हिस्सा है। इसमें आप पढ़ें, चर्चा करें, अध्ययन करें, और दोबारा चर्चा कर सकते हैं। 20वीं वर्षगांठ के इस संस्करण में 9 नए अध्ययन सत्र शामिल हैं जिनका इस्तेमाल आप अपने मित्रों और परिवार के साथ पढ़ते हुए, पुन: पढ़ते हुए, चर्चा करते समय, और इस पुस्तक का अध्ययन करते समय एक गाइड की तरह कर सकते हैं।