सफलता का रहस्य:- सफलता का रहस्य इतना सरल होता हैं कि ज्यादातर लोग उसे नजरंदाज कर देते हैं। यकीन मानिए आप जो भी जीवन में पाना चाहते हैं अथवा आपके जीवन का जो भी लक्ष्य है उसे आप आसानी से पा सकते हैं। बशर्ते उसे आप शिद्दत से चाहें तथा उसके साथ ही आप अपनी लगन और मेहनत से अपने लक्ष्य का पीछा करते रहें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए सक्षम हैं या नहीं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप संसाधनों से परिपूर्ण हैं या नहीं। हमें यह सदैव ध्यान रखना होगा कि प्रकृति तटस्थ हैं वह व्यक्तियों में भेदभाव नहीं करती प्रकृति हमें वही लौटाती है जो हम इसमें सींचते हैं।