‘रूह के रंग’ की सर्वाधिक महत्वपूर्ण विशेषता यही है कि कलात्मकता के परंपरागत मापदंड से हटकर विषयानुरूप प्रभावोत्पादकता आदि सभी दृष्टियों से एक सार्थक और सुंदर मन को काव्य कौशल का रूप दिया गया है। कविताओं के एक हाथ में उम्मीदें और दूसरे हाथ में जागृति का आह्वान है। कविताओं में मानवता का परिचय समग्र रूप से मिलता है। सभी कविताओं की शैली सरल है और इनमें दुःख मूक समर्पण व्यथा रहस्य ऊँची ऊठी बुलंद और महत्वपूर्ण आवाज़ सामाजिक चेतना करूणा अपनों की थाह और प्रेम आदि सबकुछ पाया जा सकता है। रंग और भाव समाया है काव्यधारा में काव्य जगत में इन कविताओं का आना एक ईमानदार अभिव्यक्ति है। कविताओं के माध्यम से जीवन के समस्त एहसासों और भावों को पहली काव्य संग्रहनुमा माला में पिरोया गया है जिसकी सुंगध प्रत्येक रूह तक उतरेगी। कहते हैं कविता का एक घूँट जीवन का घूँट है। कविताओं में जीवन तन्मयता से भरा नज़र आता है जिसमें कड़वे खट्टे मीठे कई घूँट हैं। जीवन को प्रेम से स्वीकारा गया है। भावों को सजाने के लिए अनावश्यक अलंकारों का प्रयोग कतई नहीं किया है ना ही कठिन शब्दों को प्रयोग किया है। संप्रेषणता और गेयता इस पुस्तक की शैली की विशेषता है। रूह के रंग मात्र पुस्तक नहीं एक सघन यात्रा की तरह br>श्वास-श्वास चलती है एक अनूठे यात्री के सतत स्मरण की तरह कविताएँ मन पर छाप छोड़ती हैं। रूह के रंग मनुष्य का उसके मन से एक अक्षुण्ण संबंध है।.
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.