सब्जियों के वर्गीकरण की यह वैज्ञानिक विधि है। इसमें सब्जियों की वर्गीकरण पौधों के कुल वंश जाति उपजाति और वानस्पतिक जातियों के गुणों के आधार पर किया जाता है। सभी वनस्पतियां 4 उपसमुदायों में रखी जाती है। यथा सूत्रोद्भिद् हरितोदभिद् पर्णोदभिद् स्परमोफाइटा। सभी साग सब्जियां स्परफाइटा समूह के अन्तर्गत आती है और स्परमोफाइटा उपसमूह के पुनः दो वर्ग होते हैं यथा जिम्नोंस्पर्म और एंजीयोस्पर्म। जिम्नोस्पर्म वर्ग में कोई सब्जी नही आती है।