आप इस नीले ग्रह पर एक अद्भुत व्यक्ति हैं। आप एक सफल व्यक्ति बनने के लिए पूरी तरह से सशक्त हैं इसलिए आप अपने सपनों को साकार करें फिर चाहे आपके रास्ते में कुछ भी मुश्किल आए। प्रत्येक व्यक्ति में अपने जीवन को बदलने की पूर्ण क्षमता होती है लेकिन बहुत से व्यक्तियों के पास मंजिल तक आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त दिशा भी नहीं होती है। यह पुस्तक व्यक्ति के जीवन के बहुत से पहलुओं के मूल्यांकन पर आधारित है जो आपके जीवन को वैज्ञानिक तथा रचनात्मक रूप से बदलने के लिए आपका सटीक मार्गदर्शन करेगी।