व्यक्तिगत बदलाव और कामयाबी के शक्तिशाली सिद्धांत: ज्यादातर लोगों की किसी भी सफल व्यक्ति के बारे में आम राय यही होती है कि वह इंसान तो बहुत ही भाग्यशाली है। उसके भाग्य ने उसका साथ दिया है इसलिए उसने सफलता अर्जित की है पर वास्तव में ऐसा नहीं है। जो भी इंसान जीवन में सफल होता है वह जरूर अनुशासित होकर कुछ सिद्धांतों का पालन करते हुए अपने हर काम को अंजाम देता है। जीवन में बदलाव कुछ सिद्धांतों के अनुसरण के बिना नहीं आते। यह पुस्तक आपको उन सिद्धांतों से अवगत कराएगी जिनका कदम दर कदम पालन करके आप अपने जीवन में चमत्कारिक बदलाव ला सकते हैं और संपूर्ण रूप से सफलता हासिल कर सकते हैं।