हँसते-हँसते देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर बलिदानियों की गौरव गाथा इस पुस्तक में दी गई है। यह पुस्तक बच्चों के लिए तैयार की गई ताकि वे भी देश के लिए भविष्य में कुछ करने की प्रेरणा ले सकें। इसकी भाषा बहुत ही रोचक और प्रभावशाली रखी गई हैं और यह पुस्तक हर आयु वर्ग के लिए पठनीय उपयोगी एवं संजोकर रखने योग्य है।. About the Author विभा देवसरे कहानी नाटक एवं बाल की हरेक विधा में लिखने में माहिर हैं। कहानी संग्रह कतरन आपकी चर्चित रचना है। नाटक संग्रह की बात करें तो वह एक दिन पुस्तक काफी चर्चित रही। महिला विमर्श पर आधारित पुस्तकें जैसे ऊबती दोपहरी ऊँगती महिलाऍं पॉंच देवता एक मंदिर फॉंसी के फंदे भारत की संत महिलाऍं आजादी की कहानी भी काफी चर्चित रही।.