मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में प्रोपफेसर एवं प्राचार्य के रूप में सेवा दे चुके डा. एच.एल. माहेश्वरी ने 42 वर्षों तक स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों को अध्यापन कराया। साथ ही आपके निर्देशन में कई छात्रा-छात्राओं ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। कई पत्रा-पत्रिकाओं में आपके लेख और शोध्पत्रा प्रकाशित हुए हैं। आपकी प्रमुख प्रकाशित कृतियाँ हैं - 1. परीक्षा में प्रथम श्रेणी कैसे प्राप्त करें 2. बनवारीलालजी जाजू व्यक्तित्व एवं कृतित्व 3. खूबसूरती से जिएं 55 के बाद 4. खूबसूरती से जीवन जीने की कला 5. हंसते मुस्कुराते प्रसन्नता से जिएं 6. सुखी जीवन के प्रभावी सूत्रा 7. जिएं शानदार जिंदगी 60 के बाद 8. रुकिए जरा आत्महत्या से पहले वर्तमान में आप महाविद्यालयीन शैक्षणिक संस्थाओं के अकादमिक सलाहकार पीएच.डी. शोध् निदेशक व भारतीय भाषा सद्भावना परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष हैं।