*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
This combo product is bundled in India but the publishing origin of this title may vary.Publication date of this bundle is the creation date of this bundle; the actual publication date of child items may vary.‘ये कविताएँ सामाजिक रूप से सजग हैं। विडंबनाओं विषमताओं की सही पहचान करती हैं। उनकी लौकिकता दृष्टव्य है। वे अपना समय दर्ज करती हैं। सवाल करती हैं। कविता जिन सरोकारों से सामाजिक नागरिक और अंतर्जगत का व्यक्तित्व बनती है प्राय: वे इन कविताओं में जगह-जगह अभिव्यक्त हैं। ये किसान जीवन से लेकर नागर सभ्यता के नवीनतम संकटों को देखती हैं। लोकतांत्रिक संवैधानिक अधिकारों स्त्री अस्मिता के प्रश्न समानता प्रेम स्वतंत्रता सत्ता संरचनाओं की आलोचना के कार्यभार सहित सांप्रदायिकता एवं कविता की भूमिका की चिंताएँ इनमें व्याप्त हैं। अभिधा प्रधान है लेकिन कविताओं में वह ज़रूरी संदेह और आशा भी समाहित है जो कवियों की आगामी काव्ययात्रा के प्रति उत्सुक बना सकती है। निकट भविष्य में ये कवि अधिक परिपक्वता और अधिक संयत कहन दृष्टिसंपन्न प्रतिबद्धता के साथ विकसित होंगे इस आश्वस्ति के बीज भी यहीं बिखरे हुए हैं।’ – कुमार अम्बुजसमाज के कमज़ोर व्यक्ति के संघर्ष का चित्रण करती मार्मिक कहानियाँ।क़ब्र की ज़मीन (जसिंता केरकेट्टा) में जब एक आदिवासी युवती के बच्चे के क्रिया-कर्म की बारी आती है तो धर्म के ठेकेदार उठ खड़े होते हैं . . .गुलाबी राशन कार्ड (वन्दना शुक्ल) में ग़रीब आदिवासियों के एक गाँव में एक दिन घोषणा होती है कि उन सबको मकान दिया जायेगा। उनके सपने पंख फड़फड़ाने लगते हैं। लेकिन पता चलता है कि मकान बनाने की परियोजना पर रोक लग गयी है। उसके बाद जो होता है उसे देख सत्ताधारियों के होश उड़ जाते हैं . . .कोयला चोर (नीरज नीर) में एक नौजवान अपनी पत्नी के कहने पर अन्य कई दोस्तों की तरह एक बेकार पड़े खदान से कोयला निकालकर उसे बेचने के अवैध धंधे में शामिल होता है मगर . . .मीना बाज़ार (वैभव सिंह) एक अधेड़ सेल्समैन पर है जो साड़ी के एक शोरूम में काम करता है। शोरूम के बूढ़े मालिक की मौत के बाद उसका लड़का सीसीटीवी कैमरा लगवा देता है। यह कैमरा सेल्समैन की ज़िन्दगी में तूफान मचा देता है . . .