मेरी यह पहली पुस्तक है। विभिन्न रुप का काव्य संग्रह इस पुस्तक में शामिल है।कही ना कही हमारे दिमाग में काफी विचार उमड रहे होते है। लेकिन उन विचारों को शब्द रुप मे बाँधना सहज हे या आसान यह कहना काफी मुश्किल है।कभी-कभी कहानी हमारे दिमाग में होती है। लेकिन हकीकत में उसे सही पारुप दे पाना काफी मुश्किल होता है। काव्य रूप एक ऐसा ही आधार है। जो आपके विचारों के अनेक अर्थों के साथ कब किस रूप में प्रकट होता है। वो हमें खुद को भी मालूम नही होता है।हमारी जिन्दगी में अनेक उतार-चढाव आते है। उसमें समय की महत्वता बहुत अधिक होती है। वह कौन सा समय होता है। जो हमें एक आनन्दमीय अनुभव का रूप प्रदान करता है। हमारे द्वारा जिन्दगी से प्राप्त किये अनुभवों के कुछ क्षणीक लम्हों या पलों के अहसास जो शब्द रूपों में है। वो ही अहसास दूसरों तक पहुचानें का प्रयास है।मैं उम्मीद करता हूँ। मेरी पहली पुस्तक और मुझे आप सभी का आशीर्वाद जरूर मिलेगा।लाखों मंजिलें है यहाँ मानाकाश अपनी मंजिल को मैं कभी ढूढ पाऊँगा।छूट गये जो मुसाफिर राहों में मैं फिर उन मुसाफिर की भीड में कही नजर आऊँगा।धन्यवाद
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.