*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
गीता भयभीत होकर डॉक्टरों की बात सुन रही थी। डॉक्टर आई.सी.यू. कक्ष को आग के सुपुर्द कर देना चाहते थे। उसके सारे सपने उसकी हर उम्मीद उसकी आँखों के सामने जलकर राख होने वाली थी। दो दिन पहले ही तो उनसे फ़ोन पर बात हुई थी। हाँ थोड़ी नाराज़गी थी दोनों के बीच पर अपने जीवनसाथी का बेजान शरीर उसकी आँखों के सामने यूँ पड़ा होगा ये गीता ने सोचा भी नहीं था। उधर दूर एक गाँव के लोग भी अपने परिजनों को जलाने पर आमादा थे। ऐसा क्या हुआ था इन दो दिनों में? क्या हुआ था इन लोगों को और क्या गीता के पति और इस गाँव में कोई संबंध था?कहानियाँ बुनना बचपन से ही मेरा पसंदीदा काम रहा है। कल्पना से एक पारलौकिक संसार की रचना करना और उसमें भिन्न-भिन्न किरदार गढ़ने का अलग ही मज़ा है। साइंस फिक्शन और कॉस्मिक हॉरर कहानियाँ मुझे बेहद पसंद हैं।