काव्य सृजन अंतर्मन के भावों की अभिव्यक्ति होती है। संक्रमण काल काव्य-संग्रह पाठक के अंतर्मन को छूती कविताओं का संकलन है। जीवन के विभिन्न पहलुओं की झलक इन रचनाओं में दिखाई देती है। पाठक को लगता है काव्य संकलन में व्यक्त अंतर्द्वंद्व प्रतिक्रियाएं सरोकार उसी की भावनाओं की अभिव्यक्ति हैं। यह संकलन अंतर्मन के गहन अहसासों संवेदनाओं और सामाजिक सरोकारों की सहज अभिव्यक्ति हैं।