सशक्त अभिभावक ही सफल बच्चों की नींव तैयार कर सकते हैं तो फिर यह जानना जरूरी है कि सशक्त अभिभावक कैसे होते हैं क्या वे आर्थिक रूप से सम्पन्न या सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित होते हैं या फिर वे स्वयं प्रतिष्ठित पदों पर आसीन होते हैं। क्या ऐसे अभिभावक ही सशक्त होते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है बल्कि हर वो अभिभावक सशक्त हैं जो कि अपने बच्चों के साथ-साथ अपने आसपास के सभी बच्चों को लेकर जागरूक हों। अनुभव और अवलोकन और फिर बच्चों से जुड़े मुद्दों की पड़ताल और उसकी तह तक पहुंचकर सही निष्कर्ष तक पहुंचने वाले अभिभावक ही सशक्त होते हैं। इस पुस्तक के जरिए आपको एक ऐसा रास्ता मिलेगा जिसकी डगर बहुत कठिन नहीं होगी क्योंकि सुझावों की व्यवहारिक रोशनी आपके साथ होगी। यदि आप रोजमर्रा की जिंदगी से इसे जोड़कर देखेंगे तो पाएंगे कि यह बातें कागजी पोथी के रूप में नहीं बल्कि जीवन के अनुभवों पर आधारित हैं और कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को सफल बनाने में इनका इस्तेमाल किया।