सत भाषे रैदास: रैदास वाणीओशो का परिचय नहीं दिया जा सकता; फिर भी भाव होता है कि कुछ कहा जाए उनके विषय में । कहा भी क्या जाए गीत फूटते हैं उनके लिए ऐसे हैं वे । असमर्थ हैं हम कुछ भी कहने में लेकिन बिना कहे भी कैसे रहा जा सकता है। उनमें प्रतिपल ऐसा कुछ घट रहा है जो आंदोलित करता है स्पंदित करता है। पाते हैं कि हम कुछ कह रहे हैं नृत्य से पुलक से थिरक से । कह रहे हैं निमंत्रण दे रहे हैं कि आओ इस महोत्सव में सम्मिलित हो जाओ । वे इस पृथ्वी पर हम मनुष्यों जैसे मनुष्य ही थे – आकार आकृति में। फिर भी उनमें किसी ऐसी परा सत्ता के दर्शन होते हैं जिससे हमारी आंखें खुल - खुल जाती हैं। उनके रोए रोएं से कोई गीत-संगीत फूटता उसको केवल गीत-संगीत कर देने से भी अभिव्यक्ति पूरी नहीं होती।कैवल्य उपनिषदओशो की जीवंत उपस्थिति को शब्दों में अभिव्यक्त करना संभव नहीं है। हां संगीत से कुछ इशारे हो सकते हैं इंद्र-धनुषी रंगों से कुछ चित्र चित्रित हो सकते हैं।मौन को शून्य को आनंद को जिसने अनुभूत कर लिया हो उसने ओशो को जरा जाना जरा समझा। सच ओशो को जीना हो तो ओशोमय होने के अतिरिक्त और कोई उपाय कहां है!सुबह की ताजी ठंडी हवाओं को आप कैसे अभिव्यक्त करेंगे? दो प्रेमियों के बीच घट रहे प्रेम के मौन-संवाद को आप कैसे कहेंगे? अज्ञेय को अनुभूत तो कर सकते हैं लेकिन कहेंगे कैसे?ओशो रहस्यदर्शी हैं संबुद्ध हैं शास्ता हैं आधुनिकतम बुद्ध हैं। वे परम विद्रोह की अग्नि हैं जीवन रूपांतरण की कीमिया हैं।ओशो की पुस्तकों को पढ़ना अपने को पढ़ना है। स्वयं पढ़कर देख लें स्वयं जी कर देख लें।