दोहा छन्द गागर में सागर एक लोकप्रिय छन्द है। यह मन्त्र के समान प्रभावित करता है। इसमें समुदात्त भावों का अक्षय कोष समाया रहता है। दोहा जन.मानस के लिए सहज प्रेरणा का स्त्रोत भी बन जाता है। बहुत कम समय और शब्दों में दोहा छन्द में कही गयी बाते बड़ी धारदार होतीं हैं जो सदा.सदा के लिए मन में बैठ जाती हैं।