किताबें हमारे जीवन की सबसे अच्छी साथी होती हैं पुस्तकें हमें सही गलत निर्णय लेने में मदद करती हैं। वे हमारे जीवन में मार्गदशक व शिक्षक के रूप में उपस्थित रहती हैं। एक पुस्तक चिंतन हेतु नवीन विचार प्रदान करती है। मैंने अपनी पुस्तक में प्रेम को आधार मान कर कविता मुक्तक लिखे हैं प्रेम के साथ साथ मैंने कई और छोटे-छोटे विषय भी लिये हैं जो मैंने अपने जीवन में आज तक महसूस किए हैं मेरे अंदर जैसे-जैसे विचार उत्पन्न होते गए मैंने वैसे-वैसे ही पंक्तियां संजोई हैं। मैंने इस पुस्तक में वही लिखा जो आज तक मैंने महसूस किया यदि किसी पाठक को मेरी पुस्तक से कोई भावमयी ठेस पहुंचे तो उसके लिए मैं हृदय से क्षमा प्रार्थी हूँ।~धनंजय सिंह