शब्दांचल भाग-1 अलग-अलग विषयों पर लिखी गयी कविताओं का एक संग्रह है। यह कविताएं विभिन्न शहरों के प्रतिभावान लेखकों द्वारा लिखी गयी हैं। पुस्तक में लिखी गयी कविताओं के मुख्य विषय – मोहब्बत प्रेरणात्मक माता-पिता आदि हैं। सभी लेखकों को उनकी लिखी रचनाओं एवं उनके सहयोग के प्रति पूरा श्रेय दिया गया है। इस पुस्तक के प्रकाशन के पीछे छुपा एक मात्र उद्देश्य यही रहा है कि नए प्रतिभावान हुनरमंद लेखकों को एक अवसर दिया जाए और उनके साथ मिलकर एक विशाल मंच का निर्माण किया जाए जहाँ सभी विकासशील लेखकों को एक समान अवसर प्रदान किये जा सकें और उनका समर्थन किया जा सके।