हर हफ्ते प्रकाशित होने वाले आलेखों का यह शब्द संग्रह पच्चीस वर्षों से अधिक का हो गया। इस बीच अक्षर यात्रा का भी प्रकाशन हुआ। दोनों ग्रन्थ हिन्दी भाषा के क्षेत्र में शोध ग्रन्थ की तरह काम आएंगे। पाठक अपने मन को भी समझ सकेंगे। उसको पटु कर सकेंगे। जीवन का नया निर्माण होगा। - गुलाब कोठारी