शब्दों के गलियारे कविताओं शायरियों गजलों एवं कहानियों का साझा संकलन हैं जिसमें आप सभी को 17 लेखक-लेखिकाओं द्वारा रचित श्रेठ रचनाएँ पढ़ने को मिलेंगी। इस संकलन का संकलन शेखर उत्तराखंडी एवं संपादन शुभम् सिंह ने किया है।इस पुस्तक में सभी लेखकों ने अपने-अपने भाव परिस्थिति व विचार को कविता गजल कहानी आदि के माध्यम से जागृत करने की कोशिश की है। हर एक रचना में अपने आप में विशेष है।कुछ नए लेखक ऐसे भी सामने आए हैं जिनकी लिखने की शैली बेहद ही खूबसूरत है। साथ ही कुछ मंझे हुए लेखक ने कमाल का जादू कर डाला है। शब्दों के गलियारे में हर लेखक ने अपने अपने अंदाज में कलम से जादूगरी करनेकी कोशिश की है जिसमें वे सब सफल हुए है।विभिन्न शैलियों का यह विशेष संग्रह एक बार अवश्य ही पढ़ने योग्य है।