युवा हिन्दी लेखक अंकुश सिंह जिला जालौन उत्तर प्रदेश से ताल्लुक़ रखते हैं। इन्होंने गणित विषय से स्नातक शिक्षा तक की शिक्षा हासिल की है। अंकुश सिंह अपनी मंच प्रस्तुतियों के लिए युवाओं के बीच काफ़ी लोकप्रिय हैं। यूँ तो वर्षों से लिखते आ रहे हैं किन्तु प्रस्तुत पुस्तक ''शाम शायराना'' इनकी पहली प्रकाशित कृति है। एक युवा मन के आन्तरिक भावों को समेटे यह काव्य संग्रह सभी तरह के पाठक वर्गों के लिए उपयुक्त है। युवा हिन्दी लेखक अंकुश सिंह ने युवा जीवन से जुड़े अनुभवों को पुस्तक में सहज भाव से चित्रित किया है।