शराब एक श्राप सिर्फ कोई कहानी नहीं है इसमे 95 परसेंट मेरी जिंदगी की खुद की असली कहानी है ! इस शराब ने मेरा सब कुछ छीन लिया मेरी गरीबी ने अपनों से दूर किया। दोस्तों मै आप सभी से कुछ कहना चाहता हूं ! इस दुनिया मे खुशी मे शामिल होने वाले लोग आपको हजारों करोड़ो मिल जाएंगे लेकिन यार दर्द और तकलीफ मे एक इंसान आना तो दूर की बात है आपको झूठी तसल्ली भी देने के लिए दूर दूर तक कोई नजर नहीं आएगा यही मेरे साथ हुआ लेकिन यार वो कहते है ना की जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है। मेरे नाना नानी मेरे अँधेरे सी जिंदगी मे उजाला बनकर आए और मेरी जिंदगी को खुशियों से भर दिये। मै किसी भगवान को नहीं मानता मेरे लिए मेरे नाना नानी ही भगवान है खुदा है अल्लाह है गॉड है वाहे गुरु है मेरा सब कुछ है आज मै जो भी हूं मेरे नाना नानी की वजह से हू ..! आई लव यू नाना नानी मेरी उमर भी आप को लग जाएं।मेरी जिंदगी और अपने अनुभव से एक ही चीज जाना है कि आपको इस दुनिया में समझने वाला आप से बेहतर कोई नहीं है इसलिए आप दुनिया की नहीं सिर्फ और सिर्फ अपने दिल की सुनिए!धन्यवाद।दोस्तों आप लोगो को ये कहानी कैसा लगा मुझे ईमेल कर जरूर बताइएगा।ajaynirmalkar9378@gmail.com