दोस्तों मेरा नाम गुलाब सिंह चौहान है l मैं एक गारमेंट्स कंपनी में अकाउंटेंट के तौर पर काम करता हूँ l लिखना मेरा शौक है और मैं बचपन से ही शायरी कविता और गाने लिखता हूँ लेकिन इस करोनाकाल ने मुझे खुद को समझने का समय दिया और मेरे अंदर के कलाकार को उभरने का मौका दिया l इसी करोनाकाल में मैने काफ़ी शायरी लिखी है जो कि आप लोंगो के साथ साझा कर रहा हूँ l मुझे पूरी उम्मीद है कि इसे पढ़ने के बाद आप लोगों की जिंदगी में बहुत बदलाव आएगा l मेरी शायरी पढ़ने के लिए तहे दिल से शुक्रिया और धन्यवाद ll