पुस्तक परिचयइस संग्रह में दिल की टूटी किरचों से उपजे शब्द हैं — जहाँ प्यार छल बनकर आया और छोड़ गया केवल ख़ामोशी। ‘Shhh… प्यार एक फ्रॉड है’ उन अनकहे जज़्बातों की दास्तां है जो अक्सर होठों तक आकर रुक जाते हैं। दग़ा भ्रम तन्हाई और अधूरी ख्वाहिशों के बीच डूबी ये कविताएं हर उस दिल का आइना हैं जिसने कभी सच्चे दिल से चाहा… और धोखा खाया। ये पुस्तक एक दर्दभरा आईना है — जिसमें मोहब्बत की हकीकत साफ़ झलकती है।कवि परिचयललित शिल्पा कश्यप - “शिला” एक ऐसे संवेदनशील कवि हैं जो शब्दों से एहसासों को जिया करते हैं। जीवन की सच्चाइयों और प्रेम के छलावे को उन्होंने अपने अनुभवों से तराशा है। उनकी कविताएं न केवल दिल छूती हैं बल्कि पाठकों के अंतर मन में नश्तर सी उतरती हैं