दृढ़ इच्छाशक्ति सतत् परिश्रम सकारात्मक सोच तथा स्वाभिमान जैसे गुण मनुष्य के जीवन तथा व्यक्तित्व के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। 'शिखर की ओर' उपर्युक्त गुणों को समेटे हुए सात कहानियों का अनुपम संग्रह है जो व्यक्तित्व के निर्माण के लिए प्रेरणा स्रोत तथा अन्याय पर न्याय की जीत का सुन्दर मेल है। नकारात्मक दृष्टिकोण त्याज्य है। सभी कथानक वर्तमान समाज का दर्पण हैं। समस्याओं का पर्दाफाश करते हैं तथा साथ ही शिक्षाप्रद सन्देश भी देते हैं।