अपना बचपन हर किसी को याद होगा। बच्चे जब रात को दादा दादी या नाना नानी से कहानी सुनाने की हठ करते हैं तो उन्हें तरह तरह की कहानियां सुनाई जाती हैं। इस संकलन में ऐसी ही कहानियां संकलित हैं। ये सभी कहानियां सुंदर चित्रों से भी सुसज्जित हैं और इसके अंत में एक प्रश्नोत्तरी भी दी गई है ताकि आप अपनी परीक्षा स्वयं ले सकें।.