आज तक भारत में जितने योगी साधु-संन्यासी तथा सिद्ध पुरुष हुए हैं उनमें शिरडी के साईं बाबा का नाम सर्वोपरि है । उनके भक्तों और अनुयायियों की इतनी बड़ी संख्या का प्रमुख कारण है साईं बाबा में उनका अटूट विश्वास । श्री शिरडी साईं बाबा को 'सबका मालिक एक' मानकर पूजा जाता है। प्रस्तुत संकलन श्री शिरडी साईं बाबा के भक्त के अनुभवों पर आधारित है। यह पुस्तक आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि हिंदी भाषी साईं भक्तों और अन्य धार्मिक व आध्यात्मिक खोजकों को इसमें बाबा की दिव्य और अगाध कृपा की एक झलक अवश्य ही मिलेगी और उनके जीवन में आनंद और शांति आएगी।