सामाजिक विषय सदैव कवियों की प्रेरणा रहे है। ये सीधे तौर पर समाज को प्रभावित करते हैं और उनका प्रतिनिधित्व भी करते हैं। कवि का धर्म भी है कि वो ऐसे विषयों को कुरेद कर समाज को सोचने समझने के लिए विवश करे । लेखक द्वारा विभिन्न विषयों को कविता के माध्यम से पुस्तक में उठाया गया है। यह रचनाएँ समाचार पत्रों में प्रकाशित हुईं और सराही गईं। कविताएँ प्रेरणात्मक होने के साथ समाज को आईना दिखाती हैं और काफ़ी कुछ यथार्थ के करीब लाने का प्रयास करती हैं।