दोस्तों मेरी पहली प्रकाशित किताब स्पंदन प्रेम के आपके हाथों में हैं स्पंदन अर्थात कंपन vibration flutter. स्पंदन प्रेम के श्रृंगार रस से भरपूर है। यह मेरी कल्पनाओं एहसासों की झलक है। इन रचनाओं में आम इन्सान के भाव एहसास अरमान आशिकी-मिजाज प्रेम भाव अर्थात श्रृंगार रस का संग्रह है। कोई डूबा है प्रेम में तो कोई तड़प रहा है प्रेम एक लिए आशिक-माशूक के जज़्बात एहसास है इस संग्रह में।यह संग्रह पाठकों के दिल तक पहुंचे यहीं मेरी लेखनी का मुलयांकन होगा। प्रेम बजाज एक नई उभरती रचनाकार हैं। हर एक के दिल के जज्बात एहसास कलम के द्वारा कागज पर उतारती हैं। लगभग 1000 कविताएं 400 कहानियां एवं 200 के लगभग आलेख लिख चुकी हैं। शब्दों को पंक्तियों में ढाल कर कविताओं नज़्मों और ग़ज़लों का रूप देना इनका शौंक है । अब तक बहुत सारे सम्मान पत्र एवं अवार्ड से सम्मानित हैं। अनेकों पत्र-पत्रिकाओं एवं सांसद संग्रह में इनकी रचनाएं छपती हैं। स्पंदन प्रेम के इनकी कलम से निकले वह एहसास हैं जो हर एक के दिल तक पहुंचते हैं। जो इस पुस्तक के रूप में आपके सामने प्रस्तुत है।